जीवन के होते है कई रंग
जो हर पल बनते बिगड़ते रहते हैं
इन्द्रधनुष की तरह
बिजली की चमक के साथ
गरजते हुए बादलों की तरह
बरसती रहती है जिंदगी
लहराती बलखाती नदी की तरह
इठलाती है जिंदगी
पेडो में उगते नव-पल्लव
हहराती हवा में झूमते नाचते
सिखाते है जिंदगी को
एक नया सबक
उगती हुई धरती के सीने पर
खड़ी होती है जब अट्टालिकाएँ
जिंदगी बेबसी के आंसू रोती है
और जब आती है ऋतुएँ बदल-बदल कर
बदल देती है आबो हवा
बदलते रहतें है जिंदगी रंग
कभी सुख में
कभी दुःख में --
शुक्रवार, 12 जून 2009
बुधवार, 3 जून 2009
अनाहूत सपने
आजकल नए-नए सपने
खड़ी करते है परेशानी
दौड़ने लगते है अविराम
कल्पना के घोडे
ब्रह्ममुहरत के सपने
सुना था होते है सच
जाने की कितनी कोशिस
लेकिन था सब निरर्थक
डूबे जा रहा हूँ अन्धकार कुँए की
असीम गहराई में
न ही कोई धरातल
न ही कोई सहारा
फ़िर भी नहीं कोई अंत
सुख भोगता है मन
कल्पना की उड़ान में
सच मानता है मन सपनों को ही
देखता है जिन्हें जागती आँखों से
लिखता हूँ कविताएँ एक
वजूदहीन ब्यक्ति की तरह
सपनों को ही सच मानकर
वजूद खोजता हूँ अपना 0
खड़ी करते है परेशानी
दौड़ने लगते है अविराम
कल्पना के घोडे
ब्रह्ममुहरत के सपने
सुना था होते है सच
जाने की कितनी कोशिस
लेकिन था सब निरर्थक
डूबे जा रहा हूँ अन्धकार कुँए की
असीम गहराई में
न ही कोई धरातल
न ही कोई सहारा
फ़िर भी नहीं कोई अंत
सुख भोगता है मन
कल्पना की उड़ान में
सच मानता है मन सपनों को ही
देखता है जिन्हें जागती आँखों से
लिखता हूँ कविताएँ एक
वजूदहीन ब्यक्ति की तरह
सपनों को ही सच मानकर
वजूद खोजता हूँ अपना 0
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)