मंगलवार, 18 अगस्त 2009

युवाओं का जोश

कायम है उम्मीदें युवाओं के जोश पर
जिनके कन्धों पर टिका है देश का भविष्य

जलाई थी राजीब गाँधी ने एक मशाल
जिसकी रौशनी में तुम बढे चलो
बनकर एक मशाल
तुम बन जाओ एक मिशाइल
क्योंकि तुम्हारे ही कन्धों पर टिका है देश का भविष्य

राह से भटकना मत
बहकावे में आना मत
बहादूर बनकर जीना है
बनना है दीन-दुखिओं का सहारा
तुम्हारे इरादे की बुलंदी से
रहे न कोई बेसहारा
बनकर कमजोर की लाठी
बिना भेदभाव आगे बढ़ना है
क्योंकि तुम्हारे ही कन्धों पर टिका है देश का भविष्य

कदम ठिठके नहीं
मन भटके नहीं
मंजिल तुम्हे पानी है
देश के सुनहरे भविष्य के लिए
छूना है नीले अम्बर को
क्योंकि तुम्हारे कन्धों पर ही टिका है देश का भविष्य
तुम्हे बनना है पवित्र पावन
नदी के शांत निर्मल जैसा
बहते रहना है अबाध गति से
कभी न देखना पीछे मुड़कर उग्रवाद से कभी न घबराना तुम
हिंसा का करना है मुकाबला
शांति की राह पर चलकर
तुम्हे करना है पूरा
महात्मा गाँधी का सपना
क्योंकि तुम्हारे ही कंधो पर टिका है देश का भविष्य ।
किशोर कुमार जैन